अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है?
21-Feb-2023 03:33 PM
By First Bihar
DESK: ऑस्ट्रेलिया के टीम को तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही एक जोरदार झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज और टीम ओपनर डेविड वॉर्नर बॉर्डर-गास्वार सीरीज के अंतिम दो मैचों से बाहर हो गए हैं। अपनी बाएं कोहनी में फ्रैक्चर के कारण वॉर्नर मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए है। बता दें कि, भारत ने लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो टेस्ट मैच में हरा कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का सारीज के बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थित और बिगड़ सकती है।
दरअसल, डेविड वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट के शुरुआती दिन मोहम्मद सिराज की गेंद पर बाएं हाथ की कोहनी पर चोट लगी थी। जिसके बाद भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए। लेकिन दर्द ज्यादा होने पर वॉर्नर की जहग मैट रेनशॉ को सबस्टीट्यूड के तौर पर खेल में शामिल किया गया। जिसके बाद स्कैन में हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चला। बताया जा रहा है कि, वॉर्नर चोट से रिकवरी के लिए अपने घर सिडनी वापस आ गए हैं। ऐसा उम्मीद लगाया जा रहा है कि, वॉर्नर 17 मार्च को एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले टीम में वापसी कर लेंगे। वहीं बात डेविड वॉर्नर की परफॉरमेंस की करें तो भारत में वॉर्नर का खराब फार्म जारी रहा है। उन्होंने तीन पारियों में केवल 1, 10 और 15 रन ही बनाए हैं।
बता दें कि, डेविड वॉर्नर की टेस्ट सीरीज से बाहर होने की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने दी। उन्हें ने बताया कि, वॉर्नर की अनुपस्थिति में ट्रेविस हेड सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में बने रहेंगे। मैकडॉनल्ड ने आगे कहा कि, टेस्ट मैच में के लिए आने से पहले ही हमने इस बात पर चर्चा की थी कि अगर किसी कारण हम अपनी एक सलामी बल्लेबाज को खो देते हैं तो हेड को हम उनकी स्थान पर रखना चाहेंगे।