ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Asia Cup 2025: "वो भारत के लिए X फैक्टर साबित होगा, उसे एशिया कप में मौका दो", पूर्व कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा से पहले भारत के पूर्व कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने की मांग की है। IPL 2025 में तूफानी शतक जड़ने वाले वैभव को X फैक्टर बताते हुए सिलेक्टर्स को दी सलाह..

19-Aug-2025 09:26 AM

By First Bihar

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है और इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा आज 19 अगस्त को होनी है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। श्रीकांत ने सिलेक्टर्स से 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि वैभव एशिया कप में भारत के लिए 'X फैक्टर' साबित हो सकते हैं और अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी उन्हें तैयार करना चाहिए।


वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सबका ध्यान खींचा था। मात्र 14 साल की उम्र में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया था। पूरे सीजन में वैभव ने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने न केवल दर्शकों को दीवाना बनाया बल्कि श्रीकांत जैसे दिग्गज को भी उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वैभव को इंतजार कराने की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही परिपक्वता के साथ खेल रहे हैं। उनकी शॉट्स की रेंज गजब की है। अगर मैं सिलेक्टर होता तो उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जरूर शामिल करता।"


श्रीकांत ने यह भी कहा कि वह ओपनिंग के लिए अभीषेक शर्मा को पहली पसंद मानते हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी और साई सुदर्शन में से किसी एक को दूसरा ओपनर चुनना चाहिए। उन्होंने शुभमन गिल के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि गिल का T20 में स्थान पक्का नहीं है। इसके अलावा उन्होंने संजू सैमसन की जगह पर भी संदेह जताया, खासकर उनकी हालिया सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ छोटी गेंदों पर कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए। श्रीकांत का मानना है कि वैभव जैसे युवा खिलाड़ी को मौका देकर भारत भविष्य के लिए एक सुपरस्टार तैयार कर सकता है, जैसा कि उन्होंने 1989 में 16 साल के सचिन तेंदुलकर को डेब्यू करवाकर किया था।


हालांकि, सिलेक्टर्स के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा। भारतीय टीम में पहले से ही अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों के बीच ओपनिंग और टॉप ऑर्डर के लिए कड़ा मुकाबला है। ऐसे में 14 साल के वैभव का चयन एक बड़ा और साहसिक कदम होगा। BCCI की चयन समिति, जिसके अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं, आज मुंबई में होने वाली बैठक में अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन करेगी। क्या वैभव सूर्यवंशी इस बार इतिहास रच पाएंगे या उन्हें अभी और इंतजार करना होगा? यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीकांत की सलाह सिलेक्टर्स के फैसले को कितना प्रभावित करती है।