Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
26-Jul-2025 07:03 PM
By FIRST BIHAR
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा और T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह आयोजन ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत किया जा रहा है, जिसे भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे।
इस बार एशिया कप में 8 टीमें भाग लेंगी। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, ओमान और यूएई शामिल है। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग और ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान की टीमें होंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच पहले मुकाबले से होगी।
भारत के मैचों के शेड्यूल की बात करें तो 10 सितंबर को भारत और यूएई, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान और 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में ही मुकाबला होगा।
बता दें कि हाल ही में BCCI ने ढाका में आयोजित एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में शारीरिक रूप से शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके पीछे भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव का हवाला दिया गया। BCCI की ओर से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बैठक में वर्चुअली भाग लिया। इस तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है, जिसके कारण अगस्त 2025 में प्रस्तावित भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज़ को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।