ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / sports / जब पूरी टीम को ही लेकर भाग गए थे अंबाती रायडू, पढ़िए पूरी...

जब पूरी टीम को ही लेकर भाग गए थे अंबाती रायडू, पढ़िए पूरी खबर

04-Jul-2019 06:33 PM

By 4

DESK: क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों के मिजाज को लेकर बहुत बात होती है. कोहली के आक्रमक अंदाज की चर्चा होती है. धोनी के शांत स्वभाव की बात होती है. गांगुली के आक्रमक मिजाज की बात होती है. चोट लगने के बाद माथे पर पट्टी बांधकर खेलने वाले जिद्दी खिलाड़ी कुंबले को भी लोग याद करते हैं. ऐसे में बुधवार को संन्यास लेने वाले रायडू के उस कहानी को लोग कैसे भूल सकते हैं जब रायडू पूरी की पूरी टीम को ही लेकर भाग गए थे. अंबाती रायडू जब 20 साल के थे तब हैदराबाद की रणजी टीम के खिलाड़ियों को अपने पाले में कर आईसीएल (इंडियन क्रिकेट लीग) से कांट्रैक्ट करा दिया था. यह वही आईसीएल है जो 2007 में टी-20 की कामयाबी के बाद क्रिकेट के एक नए लीग के रूप में आया. आईसीएल द्वारा बागी टी-20 लीग शुरू करने और अपने कई खिलाड़ियों को जाते देख बीसीसीआई हरकत में आई और उसने कड़े फरमान जारी किए. साथ ही बोर्ड ने सख्त हिदायत दी कि आईसीएल में जुड़ने वाले खिलाड़ियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे और भारी जुर्माना किया जाएगा. अंबाती रायडू का विवादों से गहरा नाता रहा है. यह बात 2007 की है, रायडू उस समय हैदराबाद की रणजी टीम के कप्तान थे और आईसीएल के साथ करार करने को राजी हो गए. सिर्फ राजी ही नहीं हुए बल्कि अपने साथ पूरी टीम को आईसीएल के साथ करार करने के लिए राजी कर लिया. इनके जाने से हैदराबाद की रणजी टीम में कोई रहा ही नहीं, आनन-फानन में निचले स्तर के खिलाड़ियों को शामिल कर नई टीम बनाई गई.