Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
07-Mar-2020 03:18 PM
DESK : आज लंबे समय बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सामना विंडीज लिजेंड्स ब्रायन लारा से होगा. अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसका लाइव प्रसारण कलर्स सिनप्लेक्स पर देखा जा सकता है. सचिन के लिए यह बेहद भावुक पल होगा, क्योंकि सचिन तेंदुलकर वानखड़े स्टेडियम में आखिरी टेस्ट खेलने के बाद पहली बार इस पिच पर उतरेंगे.
आज होने वाला मैच लोगों को रोड सेफ्टी को लेकर जागरुक करने के लिए खेला जाएगा. भारत में हर चार मिनट में सड़क हादस में एक इंसान की जान चली जाती है. ऐसे में यह मैच बेहद खास माना जा रहा है.
आज होने वाला मैच सचिन बनाम लारा के तौर पर देखा जा रहा है. सचिन के प्रशंसक मैदान पर उनके उतरने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं उनका पसंदीदा शॉट कवर ड्राइव को देखने को उत्सुक हैं.