प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
09-Mar-2023 07:48 AM
By First Bihar
DESK: 9 मार्च यानी आज अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है। भारत के लिए यह मैच काफी शाम रहने वाला है क्योंकि भारतीय मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी तो वहीं आस्ट्रेलिया के पास भी सीरीज बराबर करने की चुनौती है। इसके साथ ही साथ यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। इसका एक मुख्य कारण दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी इस मैच में रहना बताया जा रहा है।
दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला यह मैच काफी अहम होने वाला है। इस चौथे और अंतिम मैच में टॉस का सिक्का दोनों देशों के क्रिकेट टीम के कप्तान के बदले नहीं बल्कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच उछलने वाला हैं। इसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज पहले पहुंच चुके हैं।
बताया जा रहा है कि इस मैच में दोनों देश के पीएम कमेंट्री भी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पीएम कहां बतौर प्रधानमंत्री यह पहली भारत यात्रा है। इधर 2 देशों के प्रधानमंत्री के अमदाबाद टेस्ट में पहुंचने के लिए स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान 110063 क्षमता वाले इस स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं लेकिन इस स्टेडियम का नाम बदलने के बाद व पहली बार यहां टेस्ट मैच में मौजूद रहेंगे।