ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / sports / BCCI के कड़े  तेवरों के बाद ECB का सख्त कदम, सेमीफाइनल मैच के...

BCCI के कड़े  तेवरों के बाद ECB का सख्त कदम, सेमीफाइनल मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड का मैदान होगा ‘नो फ्लाई जोन’

09-Jul-2019 02:39 PM

By 9

DESK: क्रिकेट विश्वकप के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच के दिन मैदान के उपर से कोई विमान नहीं गुजर सकेगा और मैदान के उपर के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है. मैदान के उपर होगा NO FLY ZONE इस मामले में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को एक चिट्ठी लिखी है. बीसीसीआई को लिखी चिट्ठी में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि इस दिन मैदान के उपर ‘नो फ्लाई जोन’ होगा और कोई भी प्लेन मैदान के उपर से नहीं गुजर सकेगा. BCCI ने जताया था सख्त एतराज बता दें की लीड्स के मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच में पाकिस्तान प्रेमियों की तरफ से लहराए गए बैनर के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से कड़ा एतराज जताया था. आईसीसी को लिखी चिट्ठी में बीसीसीआई ने ऐसी किसी भी घटना को तुरंत रोकने का आग्रह किया था. ECB ने उठाया सख्त कदम अब इंग्लैड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान को उपर के एयर स्पेस को बंद करने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि मैच के दौरान कोई भी विमान इस मैदान के उपर से नहीं उड़ सकेगा.