कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
14-Feb-2021 12:47 PM
DESK : क्रिकेट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहा तीसरा टेस्ट मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. आपको बता दें कि अहमदाबाद के मोटेरा स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिये टिकटों की बुकिंग आज से शुरू होगी जो क्रिकेट के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. टिकटों की बुकिंग की जानकारी गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के अधिकारियों ने दी है.
इसके अलावा बात करें अगर कारों को ध्यान में रखते हुए कितने प्रतिशत लोगों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का अवसर प्राप्त होगा तो जीसीए अधिकारियों ने कहा कि चार मैचों की श्रृंखला के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस स्टेडियम में भारत के खिलाफ दो टेस्ट और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. वहीं कुल एक लाख दस हजार दर्शकों के ही स्टेडियम में बैठने की क्षमता है. इसके अलावा गुलाबी गेंद का टेस्ट 24 फरवरी से शुरू होगा जिसके लिए टिकटों की कीमत करीब 300 से 1000 रूपये के बीच रखी गयी है.
अहमदाबाद में हो रहे इस टेस्ट मैच के लिए जीसीए उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने कहा कि कोविड-19 के बाद श्रृंखला की मेजबानी करना जीसीए के लिये सम्मान की बात है साथ ही कोरोना से सुरक्षा के लिए खेल प्रेमियों के मनोरंजन के साथ साथ सामाजिक दूरी और सुरक्षा नियमों का पालन किया जायेगा. वही दुसरे जीसीए अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी को उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कि शिरकत करने की उम्मीद है.