ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / sports / BGT 2024 : आज पिंक बॉल से होगी तगड़ी जंग ....ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड...

BGT 2024 : आज पिंक बॉल से होगी तगड़ी जंग ....ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड के मैदान पर भिड़ेगी टीम इंडिया

06-Dec-2024 07:13 AM

By First Bihar

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जो पिंक बॉल से एडिलेड में आज (6 दिसंबर) से खेला जाएगा। अबतक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी। यह मुकाबला दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था। अब दोनों टीमों के बीच यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा। 


पिंक बॉल से पहला टेस्ट मैच नवंबर 2015 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड में खेला गया था। जिसमें कंगारू टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद से इतिहास में अब तक 10 टीमों के बीच कुल 22 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया ने ही 12 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 11 जीते और 1 हारा है। 


वहीं, पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट के मामले में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 4 पिंक बॉल टेस्ट खेले, जिसमें से 3 जीते और सिर्फ एक हारा है। भारतीय टीम ने पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है। इसमें एक खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह सभी तीनों डे-नाइट टेस्ट अपने घरेलू मैदान पर जीते हैं। उसने 4 में से एक ही टेस्ट विदेशी जमीन पर खेला, जिसमें हार मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम इस बार एडिलेड टेस्ट जीतकर यह भी रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी। 


मौजूदा टेस्ट सीरीज दोनों देशों के स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल.

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर, ब्रैंडन डोगेट और सीन एबॉट