ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / sports / आज जारी होगा IPL का शेड्यूल, यूएई में हो रहा है आयोजन

आज जारी होगा IPL का शेड्यूल, यूएई में हो रहा है आयोजन

06-Sep-2020 12:07 PM

DESK : कोरोना संक्रमण के कारण देश के बाहर पहली बार आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का शेड्यूल आज जारी होगा. कुल 8 टीमें इस बार आईपीएल में शामिल होगी और इसका आयोजन यूएई में किया जा रहा है.


आगामी 19 सितंबर से लेकर 10 नवंबर के बीच कुल 53 दिनों तक का आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया जाएगा. तीन अलग-अलग स्टेडियम में कुल 60 मैच खेले जाएंगे. आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा है कि आज आईपीएल टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया जाएगा.


हालांकि बांग्लादेश के खिलाड़ी आईपीएल में शामिल नहीं होंगे. आईपीएल में शामिल होने के लिए मुंबई और कोलकाता की तरफ से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को ऑफर दिया गया था लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी इजाजत नहीं दी. अगले महीने श्रीलंका दौरे के कारण बांग्लादेश बोर्ड ने रहमान को आईपीएल खेलने की मंजूरी नहीं दी है. भारतीय क्रिकेट टीम को इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. इसके लिए अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में भारतीय टीम का चयन किया जाएगा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीम में लगभग दो दर्जन खिलाड़ियों को चुना जा सकता है.