ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / sports / 43 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, IPL में ये...

43 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, IPL में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

01-May-2023 03:59 PM

By First Bihar

DESK  : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 43वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आक्रामक इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली के लिए खास है। वह इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसको लेकर विराट को महज सिर्फ 43 रन बनाने होंगे। 


दरअसल, आज के मैच में अगर विराट कोहली 43 रन बनाते हैं तो वह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 7 हजार रन पूरे करने के लिए 43 रन की दरकरार है। इस लीग में विराट ने अब तक 6957 रन बनाए हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट अगर 43 रन बनाते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे पहले 7 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज होंगे। वैसे भी आईपीएल में विराट के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम है।विराट ने आईपीएल में अब तक 5 शतक और 49 अर्धशतक भी लगाए हैं। 


मालूम हो कि, इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। लीग के 16वें सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं। अबतक कोहली ने आईपीएल 2023 में 8 मैचों की सभी पारियों में एक बार नॉट आउट रहते हुए 333 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर इस बार 82 रन नाबाद रहा है।  विराट आईपीएल के इस सत्र में 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 11 छ्क्के लगाए हैं।  उनके इस शानदार प्रदर्शन से पता चलता है कि वह प्रचंड फॉर्म में हैं। 


इधर, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत जरूरी है। आईपीएल 2023 में आरीसीबी ने 8 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और 4 हारे हैं।  8 अंक के साथ फाफ डु प्लेसिस की टीम छठे नंबर पर है।