अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Jan-2023 04:08 PM
DESK: हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने से जा रहा है। जिसकी मेजवानी इस बार भारत को सौंपी गई है। हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर दी गई है। वहीं अमित रोहिदास को उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम के स्कॉड में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें 2 गोलकीपर, 6 डिफेंडर्स, 6 मीडफील्डर और 4 फॉरवर्ड के अलावा 2 एक्सट्रा प्लेयर्स को भी टीम में जगह मिली है। विश्व कप का आयोजन ओडिशा के दो शहर राउरकेला और भुवनेश्वर में किया जाएगा।
हॉकी विश्व कप 2023 के लिए चयनीत खिलाड़ियों में कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन गोलकीपर होंगे वहीं डिफेंडर्स के तौर पर जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप मैदान में अपना दम दिखाएंगे जबकि मिडफील्डर के रूप में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मैदान में मौजूद रहेंगे। वहीं फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह जबकि एक्स्ट्रा प्लेयर के तौर पर राजकुमार पाल और जुगराज सिंह को टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में इंडियन टीम की अगुआई कर भारत के लिए कांस्य पदक लाने वाले हरमनप्रीत सिंह को 2023 के विश्व कप की कप्तानी नहीं दी गई है। इस बार विश्व कप की कमान डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के हाथ में दी गई है। वहीं डिफेंडर अमित रोहिदास को वाइस कैप्टेंसी का जिम्मा सौंपा गया है। 13 जनवरी से होने वाले विश्व कप के खिताबी जंग में कुल 16 देशों के टीम भाग ले रही हैं। भारत को इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
दरअसल, भारतीय टीम के स्कॉड की घोषणा बैंगलुरू के SAI सेंटर में परीक्षण के बाद किया गया है। बैंगलुरू में 33 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था। जिसमे से 18 प्लेयर्स को ट्रायल के बाद सेलेक्ट किया गया। इंडियन टीम में युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। भारत इस विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। हॉकी के जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में बढ़िया प्रदर्शन करती है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों के पास अपने सरजमीं पर गोल्ड मेडल जीतने का अच्छा मौका है।