ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / religion / ये हैं साल 2020 के सबसे अशुभ दिन, इन 4 राशि वाले लोगों...

ये हैं साल 2020 के सबसे अशुभ दिन, इन 4 राशि वाले लोगों को है सावधान रहने की जरुरत

08-Jan-2020 02:55 PM

DESK : नए साल का आगमन हो गया है और इस साल को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणियां की जा रही है. इस साल 6 ग्रहण लगेंगे और कई ग्रहों के गोचर होंगे. जिसका लोगों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव पड़ेंगे.ज्योतिष के अनुसार इस साल में कुछ खास तारीखों पर ग्रहों की अदलाबदली का बुरा प्रभाव पड़ेगा. इन राशि के जातकों को ऐसी तारीखों पर सावधान रहने की जरुरत है.  

12 जनवरी
12 जनवरी को बुध, शनि और प्लूटो एक साथ मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर सीधे तौर पर मकर राशि वाले जातकों पर पड़ेगा. इस दिन मकर राशि वाले जातकों की कोई चोरी पकड़ी जा सकती है या प्रेम त्रिकोण का भी खुलासा हो सकता है. 

23 मार्च
23 मार्च को मकर राशि में मंगल और प्लूटो एक साथ आएंगे.  इस दिन मकर राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. ऑफिस में रिश्ते खराब हो सकते हैं. 

31 मार्च
31 मार्च को मंगल और शनि एक साथ कुंभ राशि में आ रहे हैं. जिसके कारण कुंभ राशि वाले जातको के दिन कोई अनहोनी हो सकती है.  

13 जून
इस दिन मीन राशि में मंगल और नेप्चून एक साथ आ रहे हैं. जब ये दोनों ग्रह एकसाथ आते हैं तो एक-दूसरे की ऊर्जा को खत्म कर देते हैं. इनका साथ आना अच्छा नहीं माना जाता है. 

13 अगस्त, 9 अक्टूबर और 23 दिसंबर
इस दिन मंगल मेष राशि में और प्लूटो मकर राशि में आएगा जिसका असर दोनों राशि वाले जातकों पर देखने को मिलेगा. इस दौरान आपमें एक तरह की बेचैनी रहेगी और आप काम से लेकर रिश्तों तक में स्वार्थी हो जाएंगे.

21 दिसंबर
21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि का कुंभ राशि में आने का संयोग बन रहा है. यह संयोग हर 19 साल बाद होता है और इनका एक साथ आना घातक माना जाता है. इस दिन कुंभ राशि वाले जातकों को भारी तनाव का सामना करना पड़ सकता है.  

31 दिसंबर
31 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि के लोगों पर खास प्रभाव डालेगा. जिसका असर इन राशि वाले लोगें के लव लाइफ और धन पर पड़ेगा.