ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / religion / पति के लंबी उम्र के आगे कोरोना का डर भागा, बिना मास्क के...

पति के लंबी उम्र के आगे कोरोना का डर भागा, बिना मास्क के ही वट सावित्री पूजा करती दिखी महिलाएं

22-May-2020 09:36 AM

PATNA  : आज वट सावित्री वत्र हैं, जिसे लेकर पटना के कई इलाकों के मंदिरों में और वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही सुहगिनों की भीड़ दिख रही है. वट वृक्ष के समीप इतनी भीड़ है कि  सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से समाप्त होता दिखाई दे रहा है. 

news image

आज का दिन सुहगिनो के लिये विशेष दिन है. पति की लम्बी उम्र के लिये निर्जला व्रत रख कर सावित्री, सत्यवान, यमराज के साथ वट वृक्ष की पूजा कर रही है. इस दौरान महिलाओं में कोरोना संक्रमण की चिंता नहीं दिखी. कुछ ने तो मास्क पहना था पर ज्यादातर महिलाएं बिना मास्क की ही दिखीं. वहीं कई जगहों पर महिलाओं की भारी भीड़ भी दिखी.  


यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो स्त्री वट सावित्री  व्रत को सच्ची निष्ठा से रखती है उसे न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि उसके पति पर आई सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता सावित्री अपने पति के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर ले आई थी, जिसके बाद से ही यह व्रत मनाया जाता है.  

वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त-
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – मई 21, 2020 को रात 09:35 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – मई 22, 2020 को रात 11:08 बजे  

इस दिन शुभ मुहूर्त ब्रह्म बेला से लेकर रात के 11 बजकर 08 मिनट तक है. इसलिए आप पूरे दिन में कभी भी बरगद के पेड़ की पूजा कर सकते हैं