छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
08-Jun-2020 09:57 AM
DESK : देश के ज्यादातर हिस्सों में आज से अनलॉक फेज वन के तहत धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है लेकिन वैष्णो देवी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर फिलहाल भक्तों के लिए बंद रहेंगे। देश के कई राज्यों ने धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया है इनमें महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में आज से धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं लेकिन वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर कंटेनमेंट जून को छोड़कर बाकी सभी धर्मस्थल खोले जा रहे हैं हालांकि वृंदावन क्षेत्र बांके बिहारी समेत सभी मंदिरों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखा जाएगा। फिलहाल यहां केवल 10 फीसदी मैन पावर के साथ ऑफिस से खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र में मॉल भी बंद रहेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी फिलहाल बंद रहेगा। राजस्थान में भी धार्मिक स्थल फिलहाल बंद रहेंगे लेकिन यहां रेस्त्रां और मॉल को खोल दिया गया है। यूपी के गाजियाबाद में फिलहाल मॉल खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।
जम्मू कश्मीर में भी धार्मिक स्थल फिलहाल बंद रहेंगे। वैष्णो देवी मंदिर बंद होने के कारण यात्रा भी स्थगित रहेगी। झारखंड सरकार ने भी धार्मिक स्थल और मॉल को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने अनलॉक फेज वन को लेकर जो गाइडलाइन जारी की थी उसमें राज्य सरकारों को भी अधिकार दिया गया था कि वह 8 जून से धार्मिक स्थल, मॉल, रेस्टोरेंट्स खोलने पर फैसला कर सकते हैं। दिल्ली में ज्यादातर धार्मिक स्थल खुल चुके हैं। मंदिरों को सुबह सवेरे ही खोल दिया गया था और वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्त भगवान के दर्शन कर रहे हैं।