अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Sep-2024 04:36 PM
By First Bihar
DESK: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का शुद्धिकरण सोमवार को किया गया। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 4 घंटे महाशांति यज्ञ किया गया। जिसमें तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारी और पुजारी शामिल थे। मंदिर के शुद्धिकरण के बाद पुजारी ने कहा कि सब कुछ शुद्ध हो गया है। अब चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वो अब प्रसाद खा सकते हैं और इसे घर भी ले जा सकते हैं।
बीते दिनों आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की थी कि मंदिर की सफाई करायी जाएगी। उन्होंने कहा था कि लड्डुओं में पशु चर्बी की मिलावट को लेकर संतों, पुजारियों और हिंदू धर्म के अन्य शीर्ष विशेषज्ञों से परामर्श की जाएगी। परामर्श के बाद सरकार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के संबंध में फैसला लेगी। सीएम नायडू ने दावा किया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकेटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और अपने अनोखे स्वाद के लिए चर्चित लोकप्रिय तिरुपति लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री व पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया।
अयोध्या में भी तिरुमाला जैसा लड्डू बनाने की कोशिश की गयी थी। यहां के कारीगरों को भी अयोध्या ले जाया गया लेकिन वहां यह काम नहीं हो पाया। सीएम नायडू ने बताया कि अयोध्या के लोगों ने मुझे इस बारे में बताया था। पशु चर्बी के आरोपों और लड्डुओं में इस्तेमाल घी की जांच की गयी थी। एनडीडीबी प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी लेकिन वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसका खंडन किया तब यह नायडू ने सवाल किया कि 320 रुपये किलो से भी कम कीमत पर गाय का घी कैसे खरीदा जा सकता है? तिरुपति मंदिर के लड्डुओं की जांच के लिए SIT बनायी गयी है। SIT की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वही जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि इस प्रकरण में करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है इसलिए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा देनी चाहिए। जगद्गुरु परमहंस ने इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखने की बात कही। वही सोमवार की सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का 'शुद्धिकरण' किया गया। मंदिर में 4 घंटे तक 'शांति होमम् पंचगव्य प्रोक्षण' अनुष्ठान चला।