ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Surya Ketu Yuri: 18 साल बाद बन रहा सूर्य केतु युति का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत

Surya Ketu Yuri: सिंह राशि में 18 साल बाद सूर्य और केतु की युति बनने जा रही है। इस दुर्लभ संयोग का असर कई राशियों पर पड़ेगा। जानिए किन राशियों को सतर्क रहना होगा और किसे मिल सकता है फायदा।

14-Aug-2025 02:06 PM

By FIRST BIHAR

Surya Ketu Yuri: 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे सिंह राशि में एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जब सूर्य और केतु की युति हो रही है। यह संयोग मघा नक्षत्र में बनेगा और करीब 18 वर्षों के बाद यह स्थिति दोबारा बनी है। 


सूर्य, आत्मसम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि केतु, अलगाव और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। इन दोनों ग्रहों के एक साथ आने से कई राशियों के लिए जीवन में भ्रम, गलतफहमियां और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और केतु एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं, इसलिए यह युति शुभ नहीं मानी जाती। इसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक रूप में देखा जा सकता है। 


सिंह राशि के लोगों पर इस युति का आपकी ही राशि में बनना आपके लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। धन संबंधी लेन-देन में नुकसान हो सकता है, अतः सावधानी बरतें। यात्रा से बचना बेहतर रहेगा, विशेषकर लंबी यात्राएं टालें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वहीं वृश्चिक राशि के लोगों आर्थिक योजनाएं बिगड़ सकती हैं। पारिवारिक प्लानिंग में अचानक बदलाव संभव है। यह असर कुछ समय के लिए ही रहेगा।


मकर राशि जीवन में अचानक बदलाव आ सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में अधिक प्रतिक्रिया न दें, शांति बनाए रखें। वहीं कुंभ राशि के लोग सूर्य-केतु की युति से तनाव और असहमति के पल आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। साझेदारी के कामों में सतर्क रहें, बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।


वहीं मीन राशि की बात करे तो इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से समय संवेदनशील है, इम्युनिटी पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यभार बढ़ सकता है और छिपे हुए शत्रु परेशान कर सकते हैं।


डिस्क्लेमर: यह लेख आम जनहित और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारियां पूरी तरह सत्य या सटीक होने का दावा नहीं करतीं। कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।