ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / तीन दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ: इंदौर के श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर में...

तीन दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ: इंदौर के श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर में आयोजन

03-Oct-2024 04:27 PM

By First Bihar

DESK: इंदौर के छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर के प्रांगण में 3 दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ आयोजन किया गया। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में राष्ट्र उत्थान, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ।


युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने इस महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन शामिल हुए। वही स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जैसे वरिष्ठ संत भी  महायज्ञ में मौजूद रहे।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि सनातन हमारी पूँजी है। इसके बल पर ही हमे आगे बढ़ना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन का झंडा हमेशा लहरता रहेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन के खिलाफ बोलने का अधिकार किसी को नहीं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से प्रार्थना है की सबों को इतनी शक्ति प्रदान करें ताकि देश की और प्रगति हो सके।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की महाराष्ट्र की सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है अब समय आ गया है जब गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। शाहनवाज़ ने कहा की भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वही युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत को 2047 तक विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करना प्रत्येक नागरिक की ज़िम्मेवारी है।रोहित ने कहा की आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image