बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
11-Jun-2025 07:43 PM
By FIRST BIHAR
Sindoor Mahayagya: बिहार रे गयाजी में आगामी 21 से 23 जून तक सिंदूर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु गयाजी पहुंचेंगे। इस आयोजन को लेकर बुधवार को स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी गयाजी पहुंचे। इस मौके पर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह और संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत किया। बिहार के विकास, देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से सिंदूर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता का आशीर्वाद सबको मिले यही प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि सिंदूर का प्रभाव व्यापक परिवर्तन करेगा। युवा चेतना प्रमुख रोहित ने कहा कि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन हेतु आगे आए। रोहित कुमार सिंह ने कहा की गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम होने जा रहा है। वहीं संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि गयाजी सिंदूर महायज्ञ के माध्यम से इतिहास रचेगा।