बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
19-Jun-2025 07:24 PM
By FIRST BIHAR
Mahayagya: गयाजी स्थित धर्मसभा भवन में सनातन संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में आगामी 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गयाजी में सनातनियों का महासमागम होगा।
दक्षिण भारत और काशी से आएंगे विद्वान आचार्य की देखरेख में महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। अब तक देश के 22 प्रमुख शहरों में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में महायज्ञ आयोजित हो चुका है। बिहार के विकास, देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से महायज्ञ आहुत है।
पिछले दिनों 26 से 30 मई तक पटना में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में एतिहासिक महायज्ञ हुआ था। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी माता ललिता के उपासक हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी सनातन धर्म का प्रचार प्रसार पूरे देश में कर रहे हैं और युवा पीढ़ी को सनातन धर्म और राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ से जोड़ने हेतु प्रयासरत हैंय़
20 जून को गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के प्रारंभ होने के पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा निकाला जाएगा। प्रतिदिन गयाजी में महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। बिहार के हर प्रमंडल में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ होना है।
इस दौरान तीन करोड़ बार ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का पाठ होगा। कुमकुम से श्रद्धालुओं के द्वारा श्री यंत्र पर अर्चन किया जाएगा। गयाजी में आहुत श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ को लेकर पूरे मगध प्रमंडल के लोगों में है भारी उत्साह है।