मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Apr-2020 07:58 AM
PATNA : जो कभी नष्ट न हो उसे अक्षय कहते हैं. अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बनता है और सूर्य तथा चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होते है. वैशाख शुक्ल तृतीया रविवार 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया इस बार सिद्धि योग में मनेगी.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन त्रेता युग का प्रारंभ और भगवान परशुराम का अवतार भी हुआ था. अक्षय तृतीया के दिन माता गौरी को प्रसन्न रखने के लिए व्रत भी रखा जाता है. इस बार यह तिथि के दिन की 11:21 बजे तक ही है. जानकारों के अनुसार तृतीय से युक्त चतुर्थी जिस दिन उपलब्ध हो उस दिन व्रत रखने का विधान बताया है. तो तृतीया व्रत रखने के लिए रविवार का दिन शुभ है.
वहीं इस दिन दान पुण्य का अपना खास महत्व है. लोग गंगा स्नान करने के बाद अपनी शक्ति के अनुसार दान करते हैं. लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण घऱों में ही रहकर दान पुण्य करने की अपील की गई है. गंगा में स्नान करने के वजाय घर में गंगा जल डालकर स्नान करें. उतना ही फल मिलेगा. वहीं लॉकडाउन की वजह से इस वार बाजार से सोने की चमक गायब है.