ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / Shardiya Navratri 2024: कल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए.. कलश स्थापना का...

Shardiya Navratri 2024: कल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए.. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

02-Oct-2024 06:19 PM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। कल यानि गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही देवी उपासना का नौ दिनों का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। शारदीय नवरात्रि में इस बार माता का आगमन पालकी पर हो रहा है जबकि प्रस्थान मुर्गे पर होगा। माता का पालकी पर आगमन और मुर्गे पर प्रस्थान दोनों शुभ फलदायी नहीं है।


पूरे 9 दिन की नवरात्रि

इस बार पूरे 9 दिनों की नवरात्रि मनाई जाएगी। 3 अक्टूबर से शुरू होकर अगले 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की अराधना करेंगे। कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं का नौ दिनों का उपवास भी शुरू हो जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश की स्थापना की जाती है। कलश स्थापना या घटस्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।


ऐसे करें कलश स्थापना की तैयारी

कलश स्थापना की विधि शुरू करने से पहले सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। उसके बाद एक साफ स्थान पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर माता रानी की प्रतिमा स्थापित करें। लाल रंग के इस कपड़े पर थोड़े चावल रखें और मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें और कलश पर स्वास्तिक बनाकर इसपर कलावा बांधें। कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालकर अशोक के पत्ते रखें। एक नारियल लें और उस पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें। इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए देवी दुर्गा का आवाहन करें। इसके बाद दीप आदि जलाकर कलश की पूजा करें। नवरात्रि में देवी की पूजा के लिए सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश स्थापित किया जाता है।


शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना

तीन अक्टूबर को पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होगी। प्रथम दिन सूर्योदय से लेकर दोपहर 3 बजकर 17 मीनट तक हस्त नक्षत्र व्याप्त रहेगा इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। हस्त नक्षत्र में कलश स्थापन या घट स्थापन अत्यंत शुभ माना जाता है। 3 अक्टूबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6 बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक रहेगा। उसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगा। दोपहर डेढ बजे से तीन बजे तक राहू काल रहेगा। राहू काल में कलश स्थापन को ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापन या घट स्थापना करना शुभ फलदायी होता है।