ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / religion / सावन की दूसरी सोमवारी आज, ऐसे करें शिव की पूजा, भगवान होंगे प्रसन्न

सावन की दूसरी सोमवारी आज, ऐसे करें शिव की पूजा, भगवान होंगे प्रसन्न

13-Jul-2020 10:03 AM

DESK : सावन के महीने का आज दूसरा सोमवार है. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव भक्तों ने सोमवार का व्रत रखा हुआ है. पुराणों में कहा गया है कि अन्य दिनों के अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से उसका कई गुना लाभ व्यक्ति को मिलता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा करते है. पर आखिर क्यों करते है जलाभिषेक साथ ही जल के आलावा और किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है, आइये जानते हैं 

क्यों करते हैं जलाभिषेक ? 
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन से विष निकला था. इस विष का शिव भगवान ने विषपान कर लिया था. विष पीने के बाद शिव के तन में ताप बढ़ने लगा और उनका कंठ नीला हो गया, भगवान शिव के विषपान से उत्पन्न ताप को शीतलता प्रदान करने के लिए इंद्रदेव ने बहुत वर्षा की थी. जिससे भगवान शिव को बेहद शांति मिली. तभी से शिव का अभिषेक करने की परंपरा प्रारंभ हो गई. 

इन 7 चीजों से शिव का अभिषेक कर सकते हैं भक्त    

जल चढ़ाएं
शिवलिंग पर जल से अभिषेक करने से विभिन्न कामनाएं पूरी होती हैं. रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन शांत रहता है और शिव जी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. 

गंगाजल चढ़ाएं
भगवान शिव की जटाओं से निकलने वाली गंगा के जल को पावन माना गया है, जो शिवभक्त मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए.

दूध से अभिषेक
अगर आपके घर में हर समय कलह का वातावरण बना रहता है तो आपको शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से घर और दफ्तर की परेशानी ख़त्म हो जाती है.  

देसी घी से अभिषेक
यदि परिवार का कोई सदस्य अक्सर बीमार रहता है तो आपको भगवान महादेव के लिंग पर शुद्ध देसी घी का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से रोग दूर होने के साथ आपके वंश का विस्तार भी होता है.

शहद से करें अभिषेक
यदि घर में किसी व्यक्ति को गंभीर रोग है तो आपको शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.ऐसा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं.

गन्ने के रस से अभिषेक
यदि आप अपने जीवन से बेहद दुखी हैं तो ऐसे में आप गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें. ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां लौट आएंगी. 

इत्र चढ़ाए
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं है तो शिवलिंग पर इत्र से अभिषेक करें. ऐसा करने से आपके अपने जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होने लगेंगे.