ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / religion / सौभाग्य और खुशहाली के लिए इस सावन करे मां मंगला गौरी की पूजा,...

सौभाग्य और खुशहाली के लिए इस सावन करे मां मंगला गौरी की पूजा, मिलेगा ये फल

07-Jul-2020 08:59 AM

DESK : सावन का पावन महिना भगवान् शिव को अर्पित है, ये बात तो सभी जानते हैं पर इस महीने का प्रत्येक मंगलवार मां पार्वती को समर्पित को समर्पित होता है. इस दिन लोग मां मंगला गौरी की पूजा करते हैं. माना जाता है कि मां मंगला गौरी की विशेष पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, संतान और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में हर मंगल प्रकार से मंगल होता है. साथ ही अगर आप के कुंडली में मंगल का दोष है तो मंगला गौरी की पूजा करने से विशेष फलदायी होता है.      

कैसे करें मंगला गौरी की पूजा 
मंगला गौरी की पूजा करने में कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है जैसे की – पूजा में मां को अर्पित की जाने वाली हर सामग्री की संख्या 16 में होनी चाहिए. इस व्रत के दौरान आप दिन में एक वक़्त अन्न ग्रहण कर सकते हैं. 

प्रातः काल पूजा स्थान की साफ सफाई करने के बाद पूजा प्रारंभ करें. देवी को अक्षत्, सिंदूर, धूप, गंध आदि चढ़ाएं. मां के समक्ष घी का चौमुखी दीपक जलाएं. लाल रंग का पुष्प मां को 16 की संख्या में  अवश्य अर्पित करें. लाल रंग का पुष्प मां को अति प्रिय है. साथी लाल रंग की चुनरी, लौंग, इत्र और सुहाग की 16 सामग्री अर्पित करना न भूलें. अंत में पूजा समाप्ति से पहले भगवान शिव और पार्वती की आरती करें.

 इस बात का ध्यान रहे की एक बार यह व्रत प्रारंभ करने के बाद पांच वर्षों तक किया जाता है. इसके बाद विधि-विधान से व्रत का उद्यापन कर देना चाहिए.