मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Apr-2020 08:25 AM
DESK : चैत्र नवरात्र का आज अंतिम दिन है. पूरे देश भर में आज रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना करने के लिए हर युग में अवतार लिया था, तो भगवान विष्णु के इन्हीं अवतारों में से एक श्री राम का अवतार माना जाता है.
आज ही के दिन यानी चैत्र के नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने भगवान राम के रूप में जन्म लिया था. इसीलिए आज का दिन रामनवमी के रूप में मनाया जाता है. आज की रामनवमी बहुत ही खास है क्योंकि आज गुरुवार है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु विष्णु का दिन माना जाता है. आज ही के दिन मां दुर्गा को भी विदाई दी जाती है, नवरात्री के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन कर हवन किया जाता है.राम नवमी के दिन मंदिरों में कई तरह का विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता था, सड़कों पर झांकियां निकलती थी. लेकिन इस बार कोरोना के कारण लोग अपने घरों में ही पूजा अर्चना कर रहे हैं.
आइए आपको बता दें कि इस बार रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है-
भक्तजन सुबह के 10:38 से लेकर 1:38 तक भगवान राम की पूजा कर सकते हैं. ये पूजा का शुभ मुहूर्त है. जो लोग अपने घर पर ध्वजारोहण करते हैं इसी वक्त में ध्वजारोहण कर सकते हैं.
पूजा विधि-
साफ वस्त्र पहने और फिर भगवान राम को रोली का तिलक लगाएं. भगवान राम को पीले फल पीले फूल और पंचामृत का भोग लगाएं. श्री राम के मंत्रों का जाप करें. रामायण और रामचरितमानस का पाठ करें.