मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Aug-2020 07:04 AM
DESK : आज सावन माह की आखरी सोमवार के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार देशभर में मनाया जा रहा है. भाई बहन के प्रेम का ये पर्व बेहद खास होता है. पर ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस बार इस दिन कुछ ऐसे शुभ संयोग होने वाले हैं जो इस दिन की शुभता को और बढ़ा दे रहे हैं. ये शुभ संयोग 29 साल बाद आया है.
मान्यता है कि जब सोमवार के दिन पूर्णिमा की तिथि पड़ती है तो इसे सौम्या तिथि कहा जाता है. इस तिथि में शुभ मुहूर्त के दौरान पूजा और शुभ कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस रक्षाबंधन के दिन ग्रह और नक्षत्रों का संयोग भी बहुत शुभ बन रहा है. इस दिन पड़ने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग में की गई प्रार्थना आपके सारे मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए शुभ हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा इस दिन आयुष्मान दीर्घायु योग भी है यानी भाई-बहन दोनों की आयु लंबी हो जाएगी.
शिव भक्त भगवन शिव की पूजा करने के बाद, सुबह 9 बजकर 30 मिनट के बाद बहने कभी भी राखी बांध सकती है. क्योंकि इस से पहले भद्रा काल है. मान्यता है कि रावण की बहन ने उसे भद्रा काल में ही राखी बांध दी थी इसलिए रावण का विनाश हो गया.