खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Mar-2022 08:06 AM
DESK : देशभर में फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार रात्रि 1.09 बजे के बाद होलिका दहन हुआ. पटना राजधानी के चौक-चौराहों पर अग्नि प्रज्ज्वलित करने से पहले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की. होलिका की परिक्रमा करने के लिए महिलाएं थाली में पकवान, गुलाल, कलावा, गेहूं की बालियां और गाय के उपले की माला लेकर आई थीं.
इस समय महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और हर संकट से बचाव के लिए मां होलिका की परिक्रमा कर कलावा बांधा. इसके बाद महिलाओं ने पकवान, गुलाल व दक्षिणा आदि होलिका में समर्पित किया. वहीं शाम में घर घर से हवन सामग्री व विशेष तौर से बनाए गए व्यंजनों की भी होलिका में आहूति दी गई. होलिका दहन के बाद जगह-जगह लोग ढोल मंजीरे की थाप पर जमकर झूमे और एक-दूसरे को होली की बधाई दी.
शुक्रवार को गैप के बाद शनिवार 19 मार्च को प्रतिपदा तिथि में रंगों का त्योहार होली मनेगा. वहीं इस बार दोनों वाराणसी पंचांग और मिथिला पंचांग भी इस पर सहमत हैं. और शनिवार को ही होली मनाए जाने की बात कही है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक होली में लाल, पीला और गुलाबी रंग का प्रयोग ही शास्त्रोचित है.