ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

Premanand Maharaj on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर बोले प्रेमानंद महाराज, बताया आतंकियों के साथ क्या करना चाहिए?

Premanand Maharaj on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए.

Premanand Maharaj on Pahalgam Attack

24-Apr-2025 03:52 PM

By FIRST BIHAR

Premanand Maharaj on Pahalgam Attack: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इस घटना को लेकर पूरे देश और दुनिया में पाकिस्तान की निंदा हो रही है। इस बीच वृंदावन के संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज का बयान सामने आया है।


दरअसल, एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रेमानंद महाराज का वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियों में प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि आतंकवादियों के साथ क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकी बुद्धि भ्रष्ट है। ये शासन के द्वारा ही नियंत्रित किए जा सकते हैं। इन अधर्मियों का विनाश करो। कौन सा ऐसा धर्म है जो दूसरों का अहित कर के पुष्ट होता है, वह धर्म नहीं अधर्म है।


उन्होंने आगे कहा, अभी पता चल जाए कि शरीर के किस हिस्से में कैंसर है तो उसे काटकर जिंदगी बचाई जाती है। दूसरों को पीड़ा देना, परेशान करना, पीड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। जो अपनी मनमानी को धर्म मानें उनके खिलाफ कार्रवाई हो। जो अपराधी हैं, उनका विनाश किया जाए। एक आदमी लाखों को पीड़ित कर रहा है। देश के देश को भय में डाल रहा है। 


बता दें कि पहलगाम हमले के बीच पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार पहुंचे, जहां से उन्होंने पूरे विश्व को सख्त चेतावनी दे दी है और कहा है कि जो बचे खुचे आतंक की धरती है उसे मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना को अंजाम देने वाले और इस साजिश में शामिल लोगों को ऐसी सजा मिलेगी जो उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।