ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर प्रेमानंद महाराज का खास संदेश, बताई बहन के प्रति भाई की पांच जिम्मेदारियां

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के अवसर पर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने भाई-बहन के रिश्ते और भाई के कर्तव्यों पर गहरा संदेश दिया, जिसमें बहन की सुरक्षा, मार्गदर्शन और प्यार की अहमियत बताई गई है।

09-Aug-2025 01:59 PM

By FIRST BIHAR

Raksha Bandhan 2025: वृंदावन के महान संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों में सनातन धर्म से जुड़ी गूढ़ और महत्वपूर्ण बातें साझा करते हैं। उनकी जुबान से निकली हर बात को लोग बड़ी श्रद्धा से सुनते हैं और जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, प्रेमानंद महाराज ने अपने एक प्रवचन में भाई-बहन के रिश्ते पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक भाई का अपनी बहन के प्रति क्या वास्तविक कर्तव्य होना चाहिए। 


प्रेमानंद महाराज के अनुसार, एक भाई का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है जब तक बहन की शादी नहीं हो जाती, तब तक उसकी सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखना। भाई को ऐसा बन जाना चाहिए कि वह बहन की छाया की तरह हमेशा उसके साथ रहे। चाहे बहन घर में हो या बाहर, उसे कभी भी असुरक्षा का अनुभव नहीं होना चाहिए।


उन्होंने यह भी कहा कि किशोर अवस्था में भाई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह अपनी बहन को सदैव सही मार्ग दिखाए और उसे गलत संगति से बचाए। साथ ही, उसे ऐसा वातावरण प्रदान करना चाहिए, जहां बहन निडर होकर अपनी बात कह सके और खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करे।


प्रेमानंद महाराज ने यह भी स्पष्ट किया कि बहन की शादी के बाद भी भाई का प्रेम और कर्तव्य समाप्त नहीं होता। भाई को समय-समय पर अपनी बहन से मिलने जाना चाहिए, उसके सुख-दुख में सहभागी होना चाहिए और यदि संभव हो तो उसके लिए छोटे-छोटे उपहार लेकर जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे भाई कितना ही व्यस्त क्यों न हो, उसे समय निकालकर बहन के हालचाल अवश्य पूछने चाहिए।