ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / religion / पीएम मोदी, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि...

पीएम मोदी, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई

01-Mar-2022 10:46 AM

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की है. महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं. देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें. ओम नम: शिवाय. 



इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. 


राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है. फागू चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. महाशिवरात्रि की रात में जाग कर जप और ध्यान आदि करने का विशेष महत्व है. यह त्यौहार हमें भक्ति और साधना से अंतर को ऊर्जान्वित कर शिव संकल्प लेने का संदेश देता है. राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पर्व को पूर्ण भक्ति भाव और विश्व कल्याण की भावना के साथ मनाने का अनुरोध किया है. 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर आज प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं. इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है. यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है.