ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Home / religion / रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

इस दौरान कुल 52 झांकियां डाकबंगला पहुंचेगी। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि 5 से 7 लाख तक श्रद्धालु आज डाकबंगला पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।

27-Mar-2026 05:50 PM

By First Bihar

PATNA:रामनवमी के मौके पर आज पटना के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इन झांकियों का पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर पहुंचना शुरू हो गया है। डाकबंगला पर बने मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संजय सरावगी सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी नेताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झांकियों को सम्मानित किया। डाकबंगला पर आज 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। इस बार झांकियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल होकर डाकबंगला पहुंचने वाली झांकियों का स्वागत कर रहे हैं। रामनवमी के मौके पटना के 52 पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। सुबह से ही कड़ाके की धूप से लोग परेशान थे, लेकिन शोभा यात्रा निकालने से पहले मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। पटना का मौसम सुहाना हो गया है। तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से पटना के मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को कड़ाके की धूप से राहत जरूर मिली है। यही कारण है कि भारी संख्या में लोग श्रीराम चौक पहुंचे हैं, श्रद्धालुओं के डाकबंगला पहुंचने का सिलसिला जारी है। 


डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी के मौके पर पटना से निकाली गई 52 झांकियां धीरे-धीरे श्रीराम चौक पहुंच रहा है, एक-एक कर इन्हें नितिन नबीन सम्मानित कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 1500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। इस बार का कार्यक्रम इसलिए भी खास है कि टीवी सिरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर अरुण गोविल डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर बने मंच पर मौजूद हैं। साथ ही बीजेपी नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी शामिल हैं। 


इस दौरान कुल 52 झांकियां डाकबंगला पहुंचेगी। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि 5 से 7 लाख तक श्रद्धालु आज डाकबंगला पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 1500 जवानों को लगाया गया है। वही 500 सीसीटीवी लगाये गये हैं। 10 ड्रोन से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। रामनवमी पर इस बार भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बतौर शोभायात्रा संयोजक इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। वे दो दिन पहले ही पटना पहुंचकर तैयारियों की निगरानी कर रहे थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए। डाक बंगला चौराहा को इस बार भव्य तरीके से सजाया गया है। पूरा इलाका आज रामनवमी के मौके पर एलईडी लाइट्स, लेजर इफेक्ट और डिजिटल मैपिंग से रोशन किया गया है। ड्रोन के जरिये गुलाब और गेंदे के फूलों की बारिश की जा रही है। झांकियों में अयोध्या के साधु-संत, दक्षिण भारत के वाद्य यंत्र वादक, बनारस का डमरू दल, गंगा आरती टीम, मुंबई के प्रसिद्ध बैंड और झारखंड के नृत्य दल शामिल हैं और अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। 


डाकबंगला चौराहे पर भगवान श्रीराम, भगवान शिव और हनुमान की 20-25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जो लोगों को अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के रूप में डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हैं। नितिन नबीन ने कहा कि रामनवमी फिर से एक नया इतिहास और रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने शुक्रवार की शाम 5 बजे से समस्त पटना वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नितिन नबीन ने आमंत्रित किया था। उनके बुलावे पर लोग डाकबंगला पहुंच रहे हैं, जो देर रात तक श्रीराम चौक पर जमे रहेंगे।news imagenews imagenews imagenews imagenews image