BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
22-Oct-2023 06:51 AM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: आज नवरात्रि का आठवां दिन है। आज के महाअष्टमी दे दिन माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना में भक्त लीन हैं। खासकर बिहार और झारखंड में नवरात्रि की धूम मची है। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भक्त माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर अपनी भक्ति से माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।
माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख कष्ट मिट जाते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। माता महागौरी की चारभुजा हैं और वे बैल पर सवार हैं। ऊपर वाले दाहिने हाथ में अभय मुद्रा है जबकि नीचे वाले हाथ में मां ने त्रिशूल धारण किया है, ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ व मुद्रा में है। अष्टमी के दिन माता की पूजा का विशेष महत्व होता है।
ऐसे करें माता की पूजा
स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके भगवान गणेश की वंदना कर पूजा की शुरुआत करें। पूजा के समय पंचदेव भगवान सूर्य, श्री गणेश, मां दुर्गा, शिव और विष्णु की स्थापना करें। नवग्रह की पूजा करें उसके बाद कुलदेवी और देवता का ध्यान करें। उसके बाद कलश की पूजा करें। माता रानी को शुद्ध जल से स्नान कराएं। माता को पान पत्ता सुपारी लौंग इलायची दही मधु और को कुमकुम सिंदूर चढ़ाएं।
इसके बाद माता को लाल फूल की माला, ऋतु फल, मिठाई अर्पित करें और माता रानी को भोग लगाएं। घी का दीपक जला कर दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ करें। पाठ के बाद माता रानी की आरती उतारे। क्षमा प्रार्थना करें अष्टांग दंडवत होकर माता को प्रणाम करें। जो भी भक्त सच्चे मन से माता से मनोकामना मांगते हैं, मां उनकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।