ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / religion / नवरात्रि के छठे दिन हो रही है मां कात्‍यायनी की पूजा, रोग-शोक-संताप...

नवरात्रि के छठे दिन हो रही है मां कात्‍यायनी की पूजा, रोग-शोक-संताप और भय होगा नष्ट

22-Oct-2020 07:25 AM

DESK : आज नवरात्रि का छठा दिन है और आज मां कात्यायनी की पूजा की जा रही है. मां कात्यायनी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की छठी अवतार हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि मां कात्यायनी, कात्यायन ऋषि की पुत्री थीं, जिसके कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा.

मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी मानी गई हैं. ऐसी मान्यता है कि  मां कात्यायनी की पूजा की जाए तो विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. कोई भी भक्त अगर सच्चे मन से मां की आराधना करे तो मां की आज्ञा से व्यक्ति को चक्र जाग्रति की सिद्धियां मिल जाती हैं. सिर्फ यही नहीं, व्यक्ति रोग, शोक, संताप और भय से भी मुक्ति पाता है.

 इस मंत्र जप से प्रसन्न होती हैं मां..

चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥ 

2.ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

पूजन विधि...
माता कात्यायनी की पूजा में लाल या पीले वस्त्र धारण करके उनका पूजन करना चाहिए. पूजा की थाली में कुमकुम, अक्षत, हल्दी, मेंहदी समेत सभी पूजन सामग्री और वस्त्र समर्पित करें. देवी मां को हल्दी की 3 गांठ अर्पित करें फिर उन्हे अपने पास रख लें. माता को शहद प्रिय है उसे भी मां को समर्पित करना चाहिए. माता को पीले फूल और पीला नैवेद्य अर्पित करना चाहिए.