ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

Navratri 2025: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, जानें.. माता को क्या लगाएं भोग?

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। उन्हें गुड़, मालपुआ, खीर, उड़द की दाल और चावल का भोग अर्पित किया जाता है। मां कालरात्रि की उपासना से शत्रुओं का नाश होता है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।

28-Sep-2025 06:59 PM

By FIRST BIHAR

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। प्रत्येक दिन देवी के एक विशिष्ट रूप की आराधना की जाती है और उनके लिए व्रत रखा जाता है। नवरात्रि का सातवां दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित होता है।


29 अक्टूबर को इस वर्ष नवरात्रि का सातवां दिन यानी महासप्तमी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। उनका यह उग्र रूप दुष्टों और राक्षसों के विनाश के लिए प्रसिद्ध है। मां कालरात्रि को पूजने से शत्रुओं का नाश होता है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।


धार्मिक शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि को गुड़ विशेष रूप से प्रिय है। अतः इस दिन उन्हें गुड़ से बनी मिठाइयां जैसे मालपुआ, गुड़ की खीर, उड़द की दाल और चावल का भोग अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।


अक्सर मां कालरात्रि और माता काली को एक समान समझ लिया जाता है, परंतु दोनों में अंतर है। मां कालरात्रि, देवी दुर्गा का सातवां रूप हैं, जो विद्युत जैसी प्रभा और तेज से युक्त होती हैं। वहीं, माता काली दस महाविद्याओं में से एक मानी जाती हैं और उनके हाथ में कटा हुआ सिर तथा नरमुंडों की माला होती है। मां कालरात्रि नरमुंड नहीं धारण करतीं, जबकि माता काली नरमुंडों की माला पहनती हैं।


महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि की उपासना करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है, जीवन में सकारात्मकता का आगमन होता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। मां को प्रिय भोग अर्पित कर श्रद्धा से पूजा करें, जिससे उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके।