मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Mar-2020 01:22 PM
desk : हिन्दू धर्म में भगवान सूर्य के आराधना का विशेष महत्व है. सूर्य के बिना सृष्टि की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है. नवग्रहों में सूर्य देव को राजा का पद दिया गया है. सूर्य देव की उपासना का विशेष पर्व छठ पूजा आज से शुरु है. चार दिनों का ये पर्व आज नहाय खाए से शुरु हो कर मंगलवर को उगते सूर्य को अर्घ दे कर समाप्त होगा.
वैसे तो इस पर्व को उत्तर प्रदेश, बिहार के लोग बड़ी धूम धाम से मानते है, पर अब इस पर्व को पूरे विश्व में मनाया जाता है. इस महापर्व को मानाने के लिए लोगों में एक अलग ही तरह का उत्साह होता है. छठ का पर्व एक साल में दो बार मनाया जाता है. यह त्यौहार कार्तिक शुक्ल षष्ठी और चैत शुक्ल षष्ठी से प्रारंभ को होता है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को घर परिवार के सुख शांति और समृधि के लिए किया जाता है.
आज नहाये खाए के दिन व्रती लोगों के लिए विशेष प्रसाद बनता है. व्रती महिलाएं और पुरुष आज घर की साफ सफाई करते है. फिर स्नान कर के घर में विशेष ख्याल रख कर बनाये गए भोजन को ग्रहण कर व्रत आरंभ करते है. आज के भोजन में चने की दाल और लौकी की सब्जी विशेष होती है. पूरा खाना सुध सेंधा नमक में बनता है. घर के बाकि सदस्य इस भोजन को प्रसाद रूप में खाते है. दूसरे दिन खरना किया जाता है. तीसरे दिन अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देते है. चौथे और अंतिम दिन उदित होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समापन होता है.
इस महापर्व की जो रौनक सामान्य दिनों में होती है, उसको कोरोना वायरस ने फीका कर दिया है.सरकार ने लॉक डाउन का आदेश दे रखा है. बाजार बंद है. ऐसे में व्रत रखने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पूजा की सामग्री खरीदने में दिक्कत आ सकती है. फलों के दाम भी आसमान को छु रहे है. साथ ही नदी और तलब किन अरे जा कर पूजा करने वालों को अब अपने घर पर ही विशेष व्यस्था कर के पूजा करनी होगी.