MUZAFFARPUR:  मुजफ्फरपुर में 22-25 अप्रैल तक राम-जानकी मठ में महंत दीनानाथ दास का भव्य पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आ रहे हैं। इसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। जो अब अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई भोजपुरी कलाकार भी आ रहे हैं। 


मुजफ्फरपुर के रोहुआ स्थित राम-जानकी मठ में 22 से 25 अप्रैल तक महंत दीनानाथ दास के पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस समारोह में भोजपुरी के कई गायक भी मौजूद रहेंगे।


मुजफ्फरपुर जिले के रोहुआ स्थित राम-जानकी मठ में 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नव-निर्वाचित महंत श्री दीनानाथ दास जी का भव्य पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।


आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस पावन अवसर पर देश के प्रख्यात संत जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी का आगमन सुनिश्चित है, जिनके सान्निध्य में कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। वहीं समारोह के अंतिम दिन 25 अप्रैल को बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की विशेष उपस्थिति भी रहेगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन, यज्ञ-हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य के भागी बनें।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट