डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
26-Aug-2020 10:23 AM
KANPUR : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी त्योहारों में आयोजित होने वाले जुलूस और मजलिस पर रोक लगा दी है. इसी बीच मोहर्रम की मजलिस को लेकर कानपुर के ग्वालटोली में बवाल हो गया. मामले में दो पक्ष आमने-सामने आये और जमकर पत्थरबाजी होनी शुरू हो गई. बाद में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई. बवाल को बढ़ता हुआ देखकर मस्जिद के मौलाना ने दखल दिया और उत्तेजित भीड़ को शांत कराया.
बताया जा रहा है कि चार थानों की फोर्स और अफसर पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी एक घर के अंदर मजलिस पढ़ी जा रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉ. अली फैजान को गिरफ्तार कर लिया. खबर फैलते ही सैकड़ों की भीड़ थाने पहुंच गई और नारेबाजी के साथ घेराव कर दिया. वहीं पुलिस बल की भारी मात्रा में तैनाती देखकर भीड़ और भड़क गई. इस बीच कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया. लेकिन, अचानक से हुए कुछ अभद्र कमेंट के कारण भीड़ और भड़क गई और जमकर पथराव होना शुरू हो गया.
देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होना शुरू हो गया. स्थिति अनियंत्रित होने पर पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतरना पड़ा और लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया. जिससे इलाके में भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.