ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / religion / वैष्णो देवी के दरबार में 8 पुजारी सहित 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित...

वैष्णो देवी के दरबार में 8 पुजारी सहित 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित

13-Aug-2020 01:35 PM

JAMMU : लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने माता वैष्णो देवी की यात्रा और दर्शन को दोबारा शुरू करने वाला था. 16 अगस्त से इसकी शुरू आत होने वाली थी. लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही यहां कोरोना ने दस्तक दे दी है. माता वैष्णो देवी भवन के कुल 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इन में से आठ मंदिर के पुजारी हैं. चार अन्य लोगों में तीन भजन गायक और एक जवान शामिल हैं. 

फिलहाल इन सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया गया है. लेकिन ऐसे हालात में वैष्णो देवी यात्रा पर संशय पैदा हो गया है.

16 अगस्त से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा के लिए फैसला किया गया था कि  रोजाना 5000 यात्रियों को दर्शनों की अनुमति मिलेगी, जिसमें से केवल 500 यात्री प्रदेश के बाहर के हो सकते हैं. भीड़ जमा न हो इसके लिए इन यात्रियों का अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य था. साथ ही  प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों और जम्मू-कश्मीर में घोषित रेड जोन के यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है. 

इस यात्रा के दौरान कोरोना से बचने के लिए ज़रूरी सभी प्रोटोकॉल्स का भी पालन जरूरी किया गया है. वहीं, सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को यात्रा पर आने से बचने को कहा गया है. इन धार्मिक स्थलों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा और मूर्तियों के छूने पर प्रतिबंध लगाया गया है. 

लेकिन अब देखना ये है की क्या प्रशासन अब फैसले को बदलती है या नहीं क्योंकि  कुछ दिनों पहले तिरुपति देवस्थानम के पुजारी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. यहां संक्रमण तेजी से फैला जिसे देखते हुए तिरुपति शहर में फिर से लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी थी.