ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि 2025; जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और योग

हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह व्रत भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उनके जीवन में सुख, समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

17-Jan-2025 06:15 AM

By First Bihar

Masik Shivratri 2025: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत विशेष रूप से देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा भक्ति भाव से की जाती है, और शिव-शक्ति के निमित्त यह व्रत रखा जाता है। शिव पुराण में उल्लेखित है कि मासिक शिवरात्रि व्रत से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है, वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी होती है। इस व्रत को महिला एवं पुरुष दोनों कर सकते हैं।


मासिक शिवरात्रि 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

तिथि:

माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 जनवरी, 2025 को रात 08 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और 28 जनवरी, 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी।


शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक

निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक


मासिक शिवरात्रि शुभ योग

इस मासिक शिवरात्रि पर हर्षण योग का संयोग बन रहा है, जो कि 28 जनवरी, 2025 को रात 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। साथ ही भद्रावास का भी संयोग बन रहा है, जो 27 जनवरी को रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। इन शुभ योगों में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।


मासिक शिवरात्रि का व्रत विशेष रूप से सुख, समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है। इस शिवरात्रि व्रत के दौरान यदि उचित मुहूर्त और योग का ध्यान रखा जाए, तो विशेष लाभ मिल सकता है।