Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
13-Jan-2020 02:41 PM
DESK : हिंदुओं के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाना वाला मकर संक्रांति इस बार 14 नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी. ज्योतिष्य के अनुसार इस बार सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी की रात 02:07 बजे प्रवेश करेगा, इसलिए संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी.
मकर संक्रांति के शुभ मौके पर नदियों में स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है. कई जगहों पर मकर संक्राति को उत्तरायण भी कहा जाता है. वहीं इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित किया गया है.
आपको यहां बता देतें है कि मकर संक्राति के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए...
1. मकर संक्राति के दिन भूलकर भी बिना स्नान किए खाना नहीं खाना चाहिए.
2. मकर संक्रांति प्रकृति के साथ जश्न मनाने का त्योहार है. इस दिन किसी पेड़ की कटाई-छंटाई नहीं करनी चाहिए.
3. मकर संक्रांति के दिन नशा नहीं करना चाहिए. इस दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी खाना चाहिए.
4. मकर संक्रांति के दिन गाय या भैंस का दूध नहीं दुहना चाहिए.
5. इस दिन घर पर आए किसी भी भिखारी, साधु या बुजुर्ग को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए. अपनी सामर्थ्य के दान अवश्य करें.
6. इस दिन सात्विकता का पालन करना चाहिए. भूलकर भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए.
7. यह हरियाली का उत्सव है, इसलिए इस दिन फसल काटने से बचना चाहिए.
8. मकर संक्रांति के दिन गुस्सा ना करें और सबके साथ मधुरता से व्यवहार करें.