मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Feb-2020 06:30 AM
Desk: आज देश में महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के मंदिरों और शिवालयों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ लगी है. लोग महाशिवरात्री के मौके पर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं.
इस बार की शिवरात्रि अद्भुत संयोग के कारण भक्तों के लिए विशेष है. आज के दिन 9 बज कर 14 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सीधी योग है. इस समय भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदाई है.
ऐसे करें पूजा
देवों के देव महादेव तो लोटे भर जल से भी प्रसन्न हो जाते है. पर यदि आप विधिवत पूजा करना चाहते हैं तो पंचामृत, पुष्प, अक्षत, अष्टगंध, चन्दन, भांग-धतुरा, तिल, गन्ने का रस, शमी के पत्ते, बेलपत्र, इत्र, जनेऊ, सूखे मेवे चढ़ाएं. पूजा में बेलपत्र की संख्या 5, 7, 11, 21, 51 या 108 रखें. आज महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग 22 फरवरी सुबह 06 बजकर 54 मिनट के बाद कभी भी पारण कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि से जुड़ी कथाएं
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे. इसी दिन पहली बार शिवलिंग की भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी ने पूजा की थी. मान्यता है कि इस घटना के चलते महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की विशेष पूजा की जाती है.
वहीं दूसरी कथा ये भी है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसी वजह से भक्त मां पार्वती और शिव का विवाह कराते है. शहर में जगह-जगह भगवान शिव और माता पार्वती की झाकियां निकाली जाएगी.
समुद्र मंथन से भी एक कथा जुड़ी हुई है. समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत के लिए देवतओं और दानवों के बीच युद्ध चल रहा था तब अमृत निकलने से पहले कालकूट नाम का विष निकला था जिसे शिव ने अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था. विषपान से उनका कंठ नीला हो गया और उनके शरीर का ताप बढ़ने लगा. तब सभी देवताओं ने उन पर जल चढ़ाया. तभी से भगवन शिव को जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है. इस घटना के बाद से उनका नाम नीलकंठ पड़ा.