बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल
19-Jan-2025 04:23 PM
By First Bihar
Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग पहुंच रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस दौरान महाकुंभ की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोस्तों के साथ महाकुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन कबीर का भजन गाते दिखे।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे थे और महाकुंभ के रंग में रंग गए। सचिन मोदी एक सामान्य लोगों की तरह ही महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दोस्तों से साथ कबीर का भजन चदरिया झीनी रे झीनी, राम नाम रस भीनी गाते दिखे। सचिन का भजन गाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के भाई और भतीजा होने के बावजूद वह एक सामान्य श्रद्धालु की तरह महाकुंभ में घूमते नजर आए। सचिन अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में रमे दिखे। उन्होंने दोस्तों के साथ कबीर के भजनों का आनंद लिया। भजन गाने वाला समूह हर शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में हनुमान चालीसा का पाठ करता है।
सोशल मीडिया पर सचिन का भजन गाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सचिन की इस सादगी को देखकर कायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सचिन मोदी श्रीराम सखा मंडल ग्रुप के सदस्य हैं। अपने ग्रुप और परिवार के साथ उन्होंने प्रयागराज में डेरा जमा रखा है। इस ग्रुप में डॉक्टर, इंजीनियर सीए जैसे पेशे में शामिल सैकड़ों लोग शामिल हैं।