सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार
18-Feb-2023 11:58 AM
By First Bihar
DESK: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की कतार लगी हुई है। इसी बीच बड़ी खबर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से आ रही है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है। केदारनाथ धाम के साथ साथ उत्तराखंड के बाकी तीन धामों के कपाट खुलने की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
दरअसल, केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। कपाट के खुलने के साथ ही शिव भक्तों का तांता लग जाता है। उत्तराखंड के चार धामों में से केदारनाथ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण धाम है। केदारनाथ धाम के साथ साथ उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट को 22 अप्रैल से खोला जा रहा है, वहीं बदरीनाथ के कपाट को 27 अप्रैल को खोला जाएगा।
कपाट खुलने की तिथि वेदपाठ, हक-हकूकधारी और रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में तय की गई है। कपाट खुलने की तिथि की घोषणा शनिवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में किया गया है। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट को 25 अप्रैल की सुबह 6.20 में खोला जाएगा। कपाट खुलने के तिथि के तय होने के साथ ही भक्तों ने अपनी यात्रा की तैयारियां शरू कर दी है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष शिवारात्रि के दिन ही केदारनाथ धाम के कपाट के खुलने की तिथि तय की जाती है।
महाशिवरात्रि के मौके पर आज सुबह सुबह केदारनाथ धाम में बाबा का श्रृंगार और महाभिषेक कर पूजा-पाठ किया गया है। जिसके बाद परंपरा के अनुसार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई है। तिथि के तय होने के बाद अब उतराखंड के में भक्तों की यात्रा के लिए तैयारियों की शुरूआत कर दी गई है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद करने के साथ ही होटलों में पंजीकरण की व्यवस्था के लिए कैंप लगाने की बात कही है।
उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट खुलने की निर्धारित तिथि के मुताबिक 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल जाएंगे वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।