ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / religion / खरना आज, सूर्यदेव को भोग लगाने के बाद शुरू होगा 36 घंटे का...

खरना आज, सूर्यदेव को भोग लगाने के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

29-Mar-2020 10:46 AM

DESK : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है.  छठ पूजा का अति विशेष महत्व है.परिवार के सुख शांति और समृधि के साथ ही संतान प्राप्ति और संतान की रक्षा के लिए किया जाता है. छठ पूजा करने की प्रथा ऋग्वेद काल से चली आ रही है. आज के दिन को खरना कहते है. आज व्रती महिलाएं और पुरुष दिनभर निर्जला व्रत रखते है.

शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर और रोटी बनाते है. छठ माता की पूजा करने के बाद व्रती रोटी और खीर के साथ मौसमी फल छठ माता को चढ़ाती हैं. बाद में व्रती खुद भी इस प्रसाद को ग्रहण करते है और परिवार के बाकी लोगों को भी प्रसाद बांटती है. प्रसाद बनाने में  विशेष ख्याल रखा जाता है. खरना का प्रसाद हमेशा मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ियों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है.

खरना के बाद आसपास के लोग भी व्रतियों के घर पहुंचते हैं और मांगकर प्रसाद ग्रहण करते हैं. गौरतलब है कि इस प्रसाद के लिए लोगों को बुलाया नहीं जाता बल्कि लोग खुद व्रती के घर पहुंचते हैं.