Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी
10-Oct-2025 07:12 AM
By First Bihar
Karwa Chauth 2025: आज सजी-संवरी महिलाएं, चूड़ियों की खनक, मेंहदी की खुशबू और थाली में जलता दीपक... सब कुछ तैयार है बस चाँद की एक झलक के लिए. आज का दिन प्रेम, आस्था और प्रतीक्षा प्रतिक होता है । लेकिन क्या आप जानते हैं, आज के शुभ मुहूर्त में एक अनजानी रहस्य की छाया है? क्या चांद समय पर निकलेगा? या इस बार भी किसी बादल की परत साजिश रचेगी उस एक झलक को छिपाने की? जानिए आज के विशेष मुहूर्त, पूजा विधि और वह क्षण... जब चांद आसमान में देगा दस्तक...
आज पुरे देश में करवा चौथ का खास पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खास तौर पर विवाहित महिलाओं के लिए होता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी करती हैं।
तिथि और नक्षत्र:
चतुर्थी तिथि रात 8:03 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी।
कृतिका नक्षत्र शाम 5:31 बजे तक रहेगा, फिर रोहिणी नक्षत्र लगेगा।
सिद्धि योग शाम 5:41 बजे तक रहेगा, फिर व्यतीपात योग शुरू होगा।
चंद्रमा आज वृष राशि में रहेगा, जो उसकी उच्च राशि मानी जाती है।
शुभ-अशुभ मुहूर्त:
अभिजित मुहूर्त: 11:50 AM से 12:37 PM
अमृत काल: 3:21 PM से 4:47 PM
ब्रह्म मुहूर्त: 4:49 AM से 5:37 AM
राहुकाल: 10:40 AM से 12:08 PM
गुलिक काल: 7:45 AM से 9:13 AM
यमगण्ड: 4:24 PM से 5:10 PM
आज का मुहूर्त देखने:
6:00 – 7:30 AM: चर (सामान्य कार्यों के लिए ठीक)
7:30 – 9:00 AM: लाभ (लाभकारी कार्यों के लिए उत्तम)
9:00 – 10:30 AM: अमृत (बहुत शुभ समय)
10:30 – 12:00 PM: काल (अशुभ)
12:00 – 1:30 PM: शुभ (सकारात्मक कामों के लिए)
1:30 – 3:00 PM: रोग (बीमारी या कष्ट देने वाला)
3:00 – 4:30 PM: उद्वेग (थोड़ा अस्थिर समय)
4:30 – 6:00 PM: चर (सामान्य कार्य)
चांद निकलने का समय:रात 8:12 बजे के करीब चंद्रमा दिखने की संभावना है।(हालांकि आपके शहर या मौसम के अनुसार थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है)
आज का उपाय:
सुहागन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट करें।
पूजा के समय माता पार्वती को सुहाग का सामान (जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि) अर्पित करें।
इस तरह के छोटे-छोटे उपाय करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और व्रत का पुण्य भी मिलता है।