बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट
18-Feb-2025 01:57 PM
By First Bihar
Kamdhenu: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कामधेनु गाय को अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। यह दिव्य गाय धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है। घर में कामधेनु की मूर्ति या तस्वीर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन, इसके लिए कुछ वास्तु नियमों का पालन करना आवश्यक है। इस लेख में हम जानेंगे कि कामधेनु गाय की मूर्ति को घर में कहां और कैसे रखना चाहिए, ताकि इसके पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकें।
कामधेनु गाय के वास्तु नियम
कामधेनु की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी ईशान कोण में रखना चाहिए। यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कामधेनु की मूर्ति स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है, जिससे सुख-शांति का माहौल बना रहता है। लेकिन भूल से भी कामधेनु की मूर्ति को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।
कहां रखें मूर्ति
वास्तु के अनुसार, आप कामधेनु की मूर्ति को घर के मंदिर या लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। साथ ही इस मूर्ति को ऐसी जगह पर रखने का भी फायदा मिलता है जहां यह आसानी से दिखाई दे, तभी इसका अधिक प्रभाव देखने को मिलता है।
आप घर के मुख्य द्वार पर भी कामधेनु की मूर्ति या फिर तस्वीर लगा सकते हैं। वहीं अगर आप कामधेनु की मूर्ति को अपने ऑफिस में रख रहे हैं, तो इसके लिए उत्तर या पूर्व दिशा बेहतर मानी जाती है।
कैसी होनी चाहिए मूर्ति
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पीतल, तांबा, चांदी या सोने से बनी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना अधिक शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप संगमरमर या मिट्टी से बनी मूर्ति भी अपने घर में रख सकते हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि मूर्ति में बछड़ा भी जरूर होना चाहिए। आप चाहें तो घर में कामधेनु की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपके घर में कामधेनु की मूर्ति विराजमान है, तो आपको कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मूर्ति पर कभी भी धूल न जमने दें और न ही उसे गंदा होने दें। आप चाहें, तो नियमित रूप से इस मूर्ति की साफ-सफाई भी कर सकते हैं। इसके लिए कामधेनु की मूर्ति को गंगाजल से धोकर और फूल, अक्षत और धूप-दीप से सजाकर इसकी पूजा करें। अगर आप इन सभी नियमों का पालन करते हुए अपने घर में कामधेनु की मूर्ति स्थापित करते हैं, तो आपको इसके कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।