ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी

Home / religion / कल लगेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद दिखेगा अद्भुत...

कल लगेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा

19-Apr-2023 03:28 PM

By First Bihar

DESK: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है। गुरुवार की सुबह 07:05 से शुरू होकर सूर्य ग्रहण दोपहर 12:29 पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साथ ही साथ यह सूर्य ग्रहण तीन रूपों, आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार में दिखेगा। 100 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब एक ही दिन में तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखेंगे।


साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव पूरे देश-दुनिया पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। जहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं रहता है। कल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे।


साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि के जातकों पर दिखाई देगा। बता दें कि भारत को छोड़ कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में ग्रहण को देखा जा सकेगा।