ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / जयपुर में 6 से 9 जुलाई तक ललिता कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन,...

जयपुर में 6 से 9 जुलाई तक ललिता कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी सहित कई संत रहेंगे मौजूद

04-Jul-2024 08:13 PM

By First Bihar

DESK: देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में जयपुर इंदिरा नगर स्थित जयपुरिया विद्यालय के पास पुष्पांजलि परिसर में ललिता कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। 6 से 9 जुलाई तक जयपुर में यह महायज्ञ आयोजित होगा। 


यज्ञ मण्डप और अन्य तैयारियाँ शुरू कर दी गयी है। श्री विद्या का यह विशिष्ट पूजन देशभर से आए 300 वैदिक विद्यार्थियों और संतों की उपस्थिति में राष्ट्र की उन्नति एवं ग़रीब कल्याण के ध्येय से आयोजित होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने इससे पूर्व कोलकाता, गुवाहाटी, दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, मुंबई, चेन्नई, काँचीपुरम में भी आयोजित किया है। 


आदिगुरु शंकराचार्य, स्वामी करपात्री जी महाराज, स्वामी निरंजन देव तीर्थ जी, स्वामी कृष्णबोधाश्रम जी, स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जैसे ब्रह्मलीन महान संतों के जीवन दर्शन पर विस्तृत चर्चा भी होगा। देश 2047 में किस स्वरूप में हो इस पर भी बौद्धिक सभा में मंथन होगा।