बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
17-Jul-2021 09:35 AM
PATNA : इस साल सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. श्रावण में कृष्ण पक्ष की द्वितीय और शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का क्षय है. हालांकि कृष्ण पक्ष तो पूरे 15 दिन का होगा लेकिन शुक्ल पक्ष 14 दिन का ही रहेगा. पंचांग का पांचवा महीना 22 अगस्त तक चलेगा.
खास बात यह है कि सावन का महीना रविवार से शुरू होकर रविवार के दिन ही खत्म होगा. ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार सावन में नवमी तिथि की हानि हो रही है. इसके परिणामस्वरूप भारत के किसी राज्य में सत्ता परिवर्तन का योग बन रहा है.
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद कई मंदिरों और शिवालयों के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए हैं. ऐसे में इन शिवालयों में तैयारियों के लिए भक्त पहुंचने लगे हैं. जहां सावन महीने के दौरान विभिन्न गतिविधियां होंगी.
कृष्ण पक्ष में द्वितीय क्षय होने से अशून्य शयन व्रत रविवार 25 जुलाई को ही रहेगा. सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत में लक्ष्मी जी को भगवान विष्णु जी की गोद में शयन करा कर दोनों की पूजा शाम को करने का विधान है.
आपको बता दें कि सावन में चार सोमवार और दो प्रदोष व्रत रहेंगे. इसके अलावा कई विशेष शुभ योग भी आएंगे. ऐसी मान्यता है कि इस महीने में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्द मिलता है. महादेव की आराधना और भक्ति के लिए शिव मंदिरों में तैयारियां होने लगी है. रंग रोगन और रिपेयरिंग के काम के साथ भक्त भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार की भी तैयारी कर रहे हैं.