मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Feb-2020 03:19 PM
DESK : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी को यानि कल मनाई जाएगी.
इस साल की शिवरात्रि बेहद खास है क्योंकि इस बार शिवरात्रि पर 117 साल बाद शुक्र और शनि का दुर्लभ योग बन रहा है. भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस महाशिवरात्रि पांच राशि वाले जातकों पर भगवान शिव की खास कृपा रहेगी. इन राशि वाले जातकों के सारे रुके काम पूरे हो जाएंगे.
1.मेष- इस शिवरात्रि मेष राशि वाले जातकों को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल मिलेगा. इसके साथ ही उनका भाग्य इस समय उनका पूरा साथ देगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य लाभ भी बना रहेगा.
2. वृषभ- महाशिवरात्रि के मौके पर वृषभ राशि वालों जातकों पर भगवान शिव की पूरी कृपा रहेगी. धन-धान्य में वृद्धि होगी. करोबार करने वाले लोगों का करोबार खुब फलेगा. पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ समाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी. जो भी जातक नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनको भी शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि इस राशि वाले जातकों को नकारात्मक लोगों से बचकर रहने का सलाह दिया जा रहा है. महामृत्युंजय का जाप करें.
3. सिंह- इस राशि वाले जातकों पर भगवान शंकर की खूब कृपा बरसेगी. अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेगें. आत्मबल प्रबल रहेगा. पारिवारिक सुख की पूरी प्राप्ति है. जो भी नया काम आप शुरू करेंगे उसमें लाभ मिलेगा.
4. तुला- तुला राशि के जातकों को इस महाशिवरात्रि अच्छे परिणाम मिलेंगे. खुशखबरी भी मिल सकती है. सारे रुके काम बन जाएंगे. मकान खरीदने का संयोग बन रहा है. भगवान शिव की पूजा के दौरान दही चढ़ाएं.
5. मीन- इस राशि वाले जातकों को यात्राओं के साथ-साथ धन के योग बन रहे हैं. वाहन, जमीन खरीदने का संयोग बन रहा है. आपके जो भी शत्रु हैं उनका दमन होगा. कानूनी पचड़े में आपको विजय मिलेगा. किसी भी दिशा में आप जाएंगे तो आपको सफलता मिलेगी.